फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओवरलोड ट्रकों से मोहना क्षेत्र के ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की रहती है आशंका, बिजली के तारों को पहुंचता है नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। मोहना और आसपास के दर्जनों गांवों में इन दिनों ओवरलोड ट्रकों का आवागमन लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों पर दिन-रात दौड़ रहे इन ट्रकों की वजह से आम लोगों का सुरक्षित आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार ट्रक इतनी अधिक ऊंचाई तक भरे होते हैं कि बिजली के तारों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंच रहा है।
हाल ही में एक ओवर हाइट ट्रक केजीपी हाईवे के अंडरपास में फंस गया, जिसके कारण लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं इन भारी वाहनों की वजह से गांवों की बिजली लाइनें भी बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुकेश अत्री का कहना है कि मोहना क्षेत्र में पुलिस अक्सर बैरिकेड लगाकर तैनात रहती है, इसके बावजूद ओवरलोड और नियमों की अनदेखी करने वाले ट्रक बेखौफ होकर गुजर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मोहना के रहने वाले सतबीर ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों की वजह से रोड पर चलना मुश्किल हो गया है लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है और सड़क पर चलते समय रास्ता भी नहीं बचता।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता कृष्णा कौशिक ने कहा कि लगातार ओवरलोड और ओवर हाइट ट्रक गांवों की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन उन पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर ऐसे वाहनों पर सख्ती करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें