फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना मंडी में 3 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्ता में 70 प्रतिशत छूट से किसानों को मिल रही राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना स्थित अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का कार्य तेजी से जारी है। बृहस्पतिवार तक मंडी में लगभग 3 लाख 15 हजार 275 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा मंडी में अब तक 69 हजार 755 क्विंटल गेहूं की लिस्टिंग भी पूरी हो चुकी है, जबकि शेष गेहूं की खरीद और लिस्टिंग के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई टीम ने मंडी में गेहूं के सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच की थी। इस जांच के बाद किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने गेहूं की गुणवत्ता में 70 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस निर्णय से उन किसानों को विशेष लाभ मिलेगा, जिनकी फसल मौसम की मार के कारण प्रभावित हुई थी। गुणवत्ता में छूट मिलने से अब अधिक मात्रा में गेहूं की खरीद संभव हो सकेगी और किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी।मंडी में खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें