फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अक्तूबर में 2100 से अधिक लोगों ने लगवाए एंटी रेबीज इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि केवल अक्तूबर माह में करीब 2100 लोगों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया, जिनमें बड़ी संख्या छोटे बच्चों की रही। बढ़ते मामलों के चलते बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भी अब एंटी रेबीज इंजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार दोपहर दो बजे तक इंजेक्शन रूम में यह सेवा उपलब्ध है। यहां रोजाना 100 से अधिक मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ता काटने पर घाव को तत्काल साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है और इसके बाद बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर इंजेक्शन लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि कई बार एक ही इलाके से एक ही दिन में कई मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों पर नियंत्रण के लिए जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें