फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनियंत्रित कार चालक ने कई दोपहिया वाहनों को रौंदा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा-नाबालिग चला रहा था कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-2 बी ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में सड़क किनारे खड़े चार से पांच दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार पहले एक दोपहिया वाहन से टकराई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों पर चढ़ गई। एक मोटरसाइकिल कार के नीचे फंस गई। हादसे में घायल व्यक्ति के पैर टूटने की बात सामने आई है। राहगीरों का दावा है कि कार एक नाबालिग चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने साथ ले गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें