फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओयो होटल के कमरे में मृत मिला निजी अस्पताल का ओटी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सराय थाना क्षेत्र में वारदात, कमरे से शराब की बोतल व कुछ गोलियां बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक ओयो होटल में संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान दिल्ली के बदरपुर निवासी चमनलाल (52) के रूप में हुई। मृतक गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में बतौर ओटी इंचार्ज थे। होटल के कमरे से पुलिस को शराब की बोतल और कुछ गोलियां भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक चमनलाल ने निजी अस्पताल से सोमवार को अपने भांजे की शादी के चलते एक सप्ताह की छुट्टी ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार सुबह सेलून के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे। पत्नी वंदना ने कॉल की तो चमनलाल ने कहा कि कुछ देर में घर आ जाऊंगा। लेकिन रात को भी घर नहीं गए। सोमवार सुबह होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस की टीम यहां पहुंची। पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और हादसे की जानकारी दी। होटल स्टॉफ से पूछताछ में पता चला कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह इस ओयो होटल में पहुंचे थे और कमरा बुक किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में यह संभव है कि हॉर्ट अटैक से मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें