फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। विश्व युवा कौशल दिवस 2025 के अवसर पर रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव तिगांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माई भारत, फरीदाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई विद्यालय के डायरेक्टर पवन कुमार और प्रिंसिपल अर्चना कात्यान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में डायरेक्टर पवन कुमार ने विद्यार्थियों को इस दिवस के महत्व और उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। माई भारत फरीदाबाद से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष कौशिक ने बताया कि वर्ष 2025 में विश्व युवा कौशल दिवस की थीम एआई और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण है। इस वर्ष इस दिवस की 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान शिक्षक सतेंद्र कुमार ने प्रभावशाली ढंग से किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें