फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लबगढ़। सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में इस्कॉन फरीदाबाद द्वारा आयोजित जगन्नाथ स्नान यात्रा भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। रविवार शाम आयोजित इस धार्मिक आयोजन में करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा देवी और सुदर्शन चक्र के दिव्य स्नान अभिषेक के दर्शन किए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के विग्रहों के पवित्र स्नान अभिषेक से हुई। हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन और भक्तिमय कीर्तनों के बीच भगवान को शुद्ध जल एवं नारियल जल से स्नान कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें