संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्त भारत-नशा मुक्त हरियाणा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर जागरूक करना था। कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा पुलिस की नशा मुक्ति टीम से इंस्पेक्टर सुनीता, सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह और उनकी टीम पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों, इससे बचाव, उपचार और कानूनी नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और मजबूत देश के निर्माण में अपना योगदान दें।