फरीदाबाद। बुढ़ैना स्थित मुकुल कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को जिला स्तरीय अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 10 टीमों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए राज्य स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित करने का प्रयास किया। इनमें तीन स्कूलों के कुल 36 खिलाड़ियों ने बाजी मारी और अगले दौर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। भूपानी स्थित सतयुग दर्शन विद्यालय ने पहला स्थान हासिल करते हुए प्रतियोगिता जीती और अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं खंदावली स्थित राजकीय विद्यालय की टीम दूसरे और सेक्टर 8 के सेंट एंथनी स्कूल की टीम ने तीसरे स्थान के स्थान अगले दौर में प्रवेश किया। बता दें कि अब अब चयनित टीमों के कुल 36 खिलाड़ियों का एक कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद उनमें से जो खिलाड़ी तकनीकी रूप से और प्रदर्शन में शानदार होंगे, उन्हें राज्य स्तर पर फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। संवाद