फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी ने ब्लू एंजल क्रिकेट अकादमी पर चार विकेट से जीत दर्ज की। 40 ओवर के मुकाबले में ब्लू एंजल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवर में 230 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से गौरव यादव ने 104, प्रदीप कुमार ने 21 और अचिंत्य ने 11 रन का योगदान दिया। वहीं सूरदास अकादमी की ओर से तरुण, रियान, अंकित और श्लोक ने दो-दो विकेट लिए। 231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा सूरदास अकादमी की टीम ने यह मुकाबला चार विकेट शेष रहते अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से नियास ने 67, समर ने 59 और विशाल ने 40 रन की पारी खेली। वहीं ब्लू एंजल की ओर से हरीश ने तीन जबकि प्रदीप, देवा और गौरव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। संवाद