फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्लॉक स्तरीय अंडर 14 योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद खंड से बालक वर्ग जबकि बल्लभगढ़ से बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार सेक्टर-88 स्थित निजी स्कूल में मंगलवार को खंड स्तरीय अंडर-14 योगासान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद खंड से बालक और बल्लभगढ़ खंड से बालक-बालिका वर्ग के खिलाडियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पारंपरिक योगासन, कलात्मक एकल, कलात्मक युगल एवं लयबद्ध युगल स्पर्धाओं में प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ खंड से बालिका वर्ग की पारंपरिक योगासन स्पर्धा में जिया, रिया, शिवांगी, कनिष्का, ऋद्धि तथा गरिमा का चयन हुआ। कलात्मक एकल स्पर्धा में अनोखी एवं रिया वहीं कलात्मक युगल स्पर्धा में अनोखी एवं कनिष्का तथा लयबद्ध युगल स्पर्धा में जिया एवं प्रियंशी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। वहीं बल्लभगढ़ खंड की ही बालक वर्ग की पारंपरिक योगासन स्पर्धा में अक्षत गुप्ता, हार्दिक पांचाल तथा समर का चयन हुआ। कलात्मक एकल स्पर्धा में प्रेरित निगम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि लयबद्ध युगल स्पर्धा में अक्षत गुप्ता एवं हार्दिक पांचाल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। इसके अलावा फरीदाबाद खंड से बालक वर्ग की पारंपरिक योगासन स्पर्धा में लक्षित, तनमय तथा वंश का चयन हुआ। कलात्मक एकल स्पर्धा में लक्षित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कलात्मक युगल एवं लयबद्ध युगल स्पर्धाओं में सक्षम वर्मा एवं वंश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी डीईओ संदेश सोलंकी उपस्थित रहीं। वहीं निर्णायक मंडल में श्याम कुमार, अमित शर्मा, शोभा रानी, राजू, पुष्पा बिष्ट रावत, अनिल कपासिया, सीमा रानी, जतिन, अंकित, मनीषा, तब्बुसुम, शशि भूषण तथा ज्ञान चंद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें