फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भीड़ में धक्का लगने से चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गेट पर बैठा था, भाई और जीजा के साथ सोनीपत जा रहा था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गीता जयंती एक्सप्रेस से मध्यप्रदेश से सोनीपत जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। ट्रेन में भीड़ के कारण वह गेट पर बैठा था। भीड़ में धक्का लगने से युवक न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 व पटरियों के बीच गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया।

शनिवार को मूलरूप से छतरपुर निवासी तुलसीराम (31) अपने भाई और जीजा के साथ सोनीपत जा रहा था। जीआरपी सब इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी विश्वास सिंह ने बताया कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण तुलसीराम ट्रेन के गेट पर बैठा था। भीड़ में धक्का लगने की वजह से वह चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन तेज गति में थी जिससे तुलसीराम ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया। लोगों के शोर मचाने पर चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई। एक किलोमीटर बाद जब तक ट्रेन रुकी, तुलसीराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


सोनीपत में करता था मजदूरी
उप निरीक्षक विश्वास सिंह ने बताया कि तुलसीराम सोनीपत में मजदूरी करता था। ट्रेन में भीड़ बहुत थी, जिससे धक्का-मुक्की हो रही रही थी। धक्का लगने से युवक न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के समीप पटरियों के बीच गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद छतरपुर स्थित घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों और सगे-संबंधियों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



ट्रैक पार करते दो लोग ट्रेन की चपेट में आए
न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम 55 वर्षीय एक व्यक्ति रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके अतिरिक्त बल्लभगढ़ के समीप रेलवे ट्रैक पार करते हुए एक अन्य 45-50 वर्षीय शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सूचना के बाद शव बीके अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें