फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिचालक के 81 हजार के मैनुअल टिकट चोरी

Mon, 31 Jul 2023 05:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। डिपो से हरिद्वार को जाने वाली बस के परिचालक का बैग चोरी हो गया। उसमें करीब 81 हजार रुपये के मैनुअल टिकट, 700 सिक्के समेत जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि भी चोरी हो गया। परिचालक ने हरिद्वार पुलिस में केस दर्ज करवा दी है। डिपो से सुबह साढ़े 5 बजे हरिद्वार के लिए बस चलाई जाती है जोकि करीब साढ़े 10 बजे हरिद्वार पहुंचती है। यही बस साढ़े 11 बजे वापस बल्लभगढ़ डिपो के लिए रवाना होती है। बस के परिचालक संदीप ने बताया कि वापसी में बैग को कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि परिचालक के पास जितने रुपये के टिकट थे, उसको उतने रुपये जमा करवाने होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें