फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे रोड पर सड़क के बीच खुले सीवर के ढक्कन

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों को आवाजाही में होती है परेशानी, प्रशासन मौन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे रोड पर सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं। इसके कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा है। खुले सीवर के ढक्कन लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसके चलते हादसे होने का खतरा बना हुआ है।

राहगीर विनोद सैनी ने बताया कि यहां वर्षों से इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। रोड पर सीवर का पानी भरा हुआ है और कई सारे सीवर के ढक्कन खुले हुए पड़े हैं। इन खुले सीवर के ढक्कन में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारा यहां रहना मुश्किल हो गया है। सड़क के बीच खुले सीवर के ढक्कन लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मौन बैठा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इस समस्या का समाधान करना चाहिए। वर्षों से बनी इस समस्या की ओर से किसी का ध्यान नहीं है। इसी सड़क पर ओल्ड रेलवे स्टेशन भी है, जहां से सैकड़ों यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें