गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग ने बी.फार्मा (लेटरल एंट्री) पाठ्यक्रम में एक रिक्त सीट के लिए खुली काउंसलिंग की घोषणा की है। यह काउंसलिंग 30 अक्तूबर सुबह 11 बजे विभाग परिसर में आयोजित की जाएगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ समय पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बी.फार्मा (लेटरल एंट्री) में प्रवेश एचएसटीईएस की मेरिट सूची और योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। संवाद