गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिले में डेंगू के एक और मरीज की पुष्टि की है। लगातार तीन दिन से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब डेंगू मरीजों की कुल संख्या 59 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार एंटी लार्वा अभियान चला रही है, जिसके तहत बुधवार को 10,030 घरों में चेकिंग की गई। इस दौरान 124 डेंगू के मच्छरों का लार्वा मिला। विभाग ने 31 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। संवाद