फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शनिवार और रविवार को बीके अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलेगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस लगा दिए गए हैं। बीके अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी कार्ड काउंटर और औषधालय पर अस्पताल की ओर से नोटिस लगा दिया गया है कि 7 जून को बकरीद होने की वजह से ओपीडी बंद रहेगी। वहीं, रविवार का अवकाश रहता ही है। शनिवार और रविवार को अगर किसी मरीज को अपना उपचार करवाना है तो उनको इमरजेंसी में उपचार करवाना होगा।शुक्रवार को ओपीडी कार्ड काउंटर से लेकर ओपीडी और औषधालय पर भारी संख्या में मरीजों का तांता लगा हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर के पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें