फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 2180 सीटों के मुकाबले अब तक सिर्फ 803 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के आईटीआई संस्थानों में दाखिले के आवेदन बेहद कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दो जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार युवाओं का अब तक रुझान काफी सुस्त नजर आ रहा है। आवेदन शुरू हुए करीब एक सप्ताह हो चुका है, पर आवेदकों की संख्या उम्मीद से बेहद कम है। जिले के कुल नौ आईटीआई संस्थानों में अब तक केवल 803 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जबकि कुल उपलब्ध सीटों की संख्या 2180 है।

दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है, जिसमें अब महज आठ दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में बची हुई करीब 1400 सीटों को भरना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक आए 803 आवेदनों में से सबसे ज्यादा एनआईटी-पांच स्थित आईटीआई में सर्वाधिक 322 आवेदन आए हैं। इसके विपरीत अन्य संस्थानों की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदनों की स्थिति

आईटीआई पाली : 101 आवेदन
महिला आईटीआई (ओल्ड फरीदाबाद) : 92 आवेदन
आईटीआई तिगांव : 82 आवेदन
आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद : 79 आवेदन
आईटीआई मोहना : 59 आवेदन
आईटीआई फतेहपुर बिल्लौच : 44 आवेदन
आईटीआई सिकरौना : 13 आवेदन
आईटीआई ऊंचागांव : 11 आवेदन
गांवों में जागरूकता अभियान, ग्राफ बढ़ने की उम्मीद

हालांकि, इसके बावजूद आईटीआई प्रबंधन और शिक्षकों को उम्मीद है कि अंतिम दिनों में आंकड़ों में भारी इजाफा होगा। एनआईटी-5 स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि दाखिले बढ़ाने के लिए विभिन्न गांवों की पंचायतों से संपर्क साधा जा रहा है। गांवों में प्रचार के जरिये ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा, शिक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है जो घर-घर जाकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को तकनीकी शिक्षा के फायदों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें