फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई संस्थानों में मात्र 530 हुए दाखिले

Wed, 12 Jul 2023 06:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के प्रति छात्रों का रुझान कम है। दूसरी प्राथमिकता सूची के बाद एनआईटी पांच, ओल्ड फरीदाबाद, मोहना, तिगांव, सिकरोना, पाली स्थित आईटीआई संस्थानों में मात्र 530 दाखिले हुए हैं। विभिन्न ट्रेड में करीब 2136 से अधिक सीटों पर दाखिले होने हैं। बुधवार को दस्तावेज सत्यापित होने के बाद ऑनलाइन फीस जमा कराने का अंतिम दिन था।
विज्ञापन

दूसरा चरण के दाखिले की प्रकिया सात जुलाई से चल रही थी। तीसरे चरण के लिए रिक्त सीटों का प्रदर्शित 13 जुलाई को किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को आईटीआई या ट्रेड में बदलाव कर सकते है। संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह का कहना है कि अगर दाखिले संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते है। संस्थान की तरफ से उसे पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी अलॉट की गई सीट पर तीसरे चरण की काउंसलिंग में दाखिला नहीं लेते हैं तो चौथे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए महिला अभ्यर्थी को 250 रुपये और पुरुष अभ्यर्थी को 500 रुपये जुर्माने के रूप में अदा करने होंगे। मालूम हो कि जिले के एनआईटी पांच में 251 सीट पर दाखिले हुए है। महिला आईटीआई में 61, मोहना 7, तिगांव 36, सिकरोना 22, पाली 60, ऊंचागांव 62 सीट पर दाखिले हुए है। आईटीआई संस्थानों के विभिन्न ट्रेड के करीब 2136 से अधिक सीट हैं।
विज्ञापन


वर्जन
दूसरे चरण तक छात्रों में दाखिले को लेकर रुझान कम रहा है। तीसरे चरण की सूची 18 जुलाई को जारी हो जाएगी।
-भगत सिंह, एनआईटी पांच आईटीआई प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें