फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक नंबर केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को कैंसर से बचाव और उसके लक्षण के विषय में जानकारी दी गई। जिससे कि कैंसर के रोगियों को प्रथम चरण में पहचान कर उनका उपचार किया जा सकें। यह जानकारी राइट टू लाइफ फाउंडेशन और कैंसर कंट्रोल मिशन के सहयोग से दी गई थी। इनका कहना था कि जीवन शैली एवं खानपान की विषमता के कारण कैंसर रोगियों में लगतार वृद्धि हो रही है। वहीं, कैंसर रोगियों को हर संभव मदद करती है। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू यादव और पीजीटी रणधीर कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।