फरीदाबाद। कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी का असर है कि जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 49 रह गई है। इनमें से 24 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 25 मरीज होम आइसोलेशन में है। वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने केवल एक नया कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। वहीं छह लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। जिले में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को केवल गोपी कॉलोनी से कोरोना संक्रमित मिला है। अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या 99,715 हो गई है। वहीं 98,950 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब जिले में केवल 49 सक्रिय मामले हैं। 24 मरीज अस्पतालों, जबकि 25 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब केवल 9 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, 2 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शुक्रवार को 3861 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 435 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।