फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नहीं ले रहे टीकाकरण में रुचि

विज्ञापन
only 12 employee get corona vaccine out of 199
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पंचायतों में कार्य करने वाले फ्रंट कर्मचारियों ने कोविड-19 टीकाकरण में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। इसमें जिले के तीनों खंड के तहत आने वाले करीब 199 सफाई कर्मचारियों में से मात्र लगभग 12 लोगों ने टीकाकरण करवाया। जबकि पंचायत विभाग और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी को सूचित कर दिया गया था। वहीं, टीकाकरण को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा और पंचायत विभाग आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पंचायत विभाग के तीन ब्लाक है। जिसमें लगभग 256 सफाई कर्मचारी थे, लेकिन कुछ पंचायतें नगर निगम में जाने से अब इन तीनों पंचायत ब्लाक में 199 सफाई कर्मचारी बचें है जिसमें फरीदाबाद पंचायत खंड में करीब 58, बल्लभगढ़ ब्लाक में 102 तो वहीं तिगांव पंचायत खंड में 65 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इनको सोमवार को कोविड-डे पर टीकाकरण किया जाना था, लेकिन मात्र 12 लोग के टीकाकरण कराने की सूचना है। सफाई कर्मचारियों को टीकाकरण की सुविधा के लिए कहा गया था कि वे अपनी नजदीक की सीएचसी पर अपना पहचान पत्र और आधार से टीकाकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें