फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्रभावित, 50 से 60 प्रतिशत कम हुए ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब शहर की ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई रेस्टोरेंटों में किचन आंशिक रूप से बंद हो गए हैं या सीमित मेनू के साथ काम कर रहे हैं। इसका सीधा असर ऑनलाइन ऑर्डर पर पड़ा है। शहर में जोमेटो और स्विगी के माध्यम से होने वाले ऑर्डर में करीब 50 से 60 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की जा रही है।



रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध न होने से खाना बनाने में परेशानी हो रही है। कई जगहों पर केवल सीमित व्यंजन ही तैयार किए जा रहे हैं, जबकि कुछ छोटे रेस्तरां ने अस्थायी रूप से किचन बंद कर दिए हैं। इसका असर डिलीवरी कर्मचारियों की आमदनी पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन



ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले राहुल कुमार ने बताया कि पहले दिनभर में 15 से 20 ऑर्डर मिल जाते थे, लेकिन अब मुश्किल से 7 से 8 ऑर्डर ही मिल रहे हैं। रेस्तरां में गैस की कमी के कारण कई ऑर्डर रद्द हो रहे हैं।



एक अन्य डिलीवरी कर्मचारी इमरान का कहना है कि पहले शाम के समय लगातार ऑर्डर आते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऑर्डर काफी कम हो गए हैं। इससे उनकी दैनिक आय पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि कई फूड डिलीवरी करने वाले कर्मचारी अन्य घरेलू सामानों की डिलीवरी करने वाले प्लेटफार्मों व राइड-हेलिंग सेवा प्रदाता कंपनियों से जुड़कर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से यह समस्या पैदा हुई है। यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में होटल और फूड डिलीवरी कारोबार पर और अधिक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें