फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद में सील की जाएंगी मीट की एक हजार दुकानें

Tue, 16 Sep 2025 10:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते तीन दुकानें व मंगलवार को एक दुकान की गई सील
विज्ञापन

नियमों का पालन न करने पर निगम कर रहा है लगातार कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम की तरफ से अवैध रूप से खुली मीट की दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार करीब एक हजार दुकान अवैध रूप से चल रही हैं, जिन्हें सील करने का काम किया जाएगा। मंगलवार को एक दुकान को सील किया गया है। वहीं, पिछले हफ्ते नीलम फ्लाईओवर के नीचे तीन दुकानें सील की गई थी।

फरीदाबाद में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर निगम का एक्शन जारी है। निगम के अधिकारी लगातार दुकानों को सील करने का काम कर रहे हैं। वहीं, दुकानदार भी निगम अधिकारियों पर कई प्रकार के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को निगम ने नीलम फ्लाईओवर के नीचे मीट की एक दुकान को सील कर दिया। इसपर दुकान मालिक ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उसकी दुकान बंद रहती है। दुकान पर ताला लगा हुआ था निगम अधिकारियों ने दुकान पर लगे ताले को तोड़कर अपना ताला लगा दिया और दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, निगम के एमओएच नितीश का कहना है कि फरीदाबाद में अवैध रूप से चल रही दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में और दुकानों को भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें