फरीदाबाद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लड़कियों और महिलाओं के लिए बीके सिविल अस्पताल में वन स्टाप सेंटर का गठन किया गया है। जिसमें उन्हें पुलिस और कानूनी सहायता सहित चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करने के लिए मां-बाप को प्रेरित किया जा रहा है। ई लाभार्थी किसी समय गलत तथ्यों के आधार पर आपकी बेटी, हमारी बेटी स्कीम का पंजीकरण करवा लेते है या लाभ प्राप्त कर लेते है, तो धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर उसकी सदस्यता रद्द करके सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार उचित कानून कार्रवाई भी अमल में लाई जाती है। महिला के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा हो रही है, तो वे तुरंत वन शाप सेंटर के 181 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें। उन्हें हरसंभव सुविधा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया एक जनवरी 2021 से परिवार पहचान पत्र भी सरकारी की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अनिवार्य लागू कर दिया गया है।