पुन्हाना। दिल्ली से चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक को एवीटी स्टाफ ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूसुफ निवासी कोट थाना बहीन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एवीटी स्टाफ की एक टीम वाहन चेकिंग के दौरान शिकरावा मोड पर मौजूद थी तभी पुन्हाना शहर की ओर से बिना नंबर की बाइक आती हुई दिखाई दी। बाइक चालक को रुकने का इषारा किया तो बाइक चालक पुलिस टीम को देखकर वापिस बाइक को घुमाने लगा जिसे पुलिस कर्मचारियों ने पकड लिया। पूछताछ के दौरान बाइक चालक बाइक के कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। साइबर सेल से बाइक की जानकारी लेने पर पता चला की बाइक को दक्षिणी दिल्ली से चोरी किया गया है जिसका चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। संवाद