फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर गोली चलाने के मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मच्छगर में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कहने पर साथियों ने व्यक्ति के ऊपर फरार किया था।
पुलिस चौकी आईएमटी फरीदाबाद में गांव मच्छगर निवासी बंटी ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने गांव के प्लॉट में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी समय अंकित वहां आया तथा प्लाॅट के बाहर गाली गलौज करने लगा व गोली चला दी। जिसके बाद बाहर निकलकर देखा तो वह अपने अन्य साथियों के साथ बाइक पर बैठकर वहां से भाग गया और हम भी वापस अपने प्लॉट में आकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद अंकित व अनिल फिर अपनी बाइक पर वहां आए तथा उस पर गोली चलाते हुए वहां से भाग गए। मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने विशाल (23) निवासी गांव मच्छगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल की शिकायतकर्ता बंटी के साथ पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते उसने अपने साथी अंकित व अनिल को बंटी पर गोली चलाने के लिए कहा था। अंकित व अनिल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीनों आरोपी एक ही गांव रहने वाले है तथा दोस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें