फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक माह का दिया समय, 26 को नहीं होगा चक्का जाम

Fri, 23 Jun 2023 06:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। रोडवेज यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार को चक्का जाम करने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। शुक्रवार को इस बाबत चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री के साथ मीटिंग हुई। जिसमें उन्होंने कुछ मांगों को मानते हुए एक माह का समय दिया है।

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान जयपाल राठी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश की यूनियन की मीटिंग परिवहन मंत्री के साथ हुई। जिसमें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा उनकी कुछ मांगों को मानने का विश्वास दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 लागू करने, कर्मचारियों को बोनस देने के साथ कर्मचारियों का प्रमोशन उनकी ज्वाइनिंग वाली तारीख के अनुसार होने की मांग रखी गई। इसके अलावा हिसार डिपो में दो कर्मचारियों का दूसरे जिले में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया, जिसके कारण दोनों कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन दोनों कर्मचारियों के ट्रांसफर को वापस ले लिया जाए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों को आने वाले 15 दिनों तक अमल में लाया जाएगा। सोनू नागर का कहना है कि अगर एक माह के अंदर उनकी मांगों को माना नहीं जाता है तो 26 जुलाई को चक्का जाम करेंगे। महाप्रबंधक लेखराज द्वारा नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने आदेश दिए हैं कि कोई भी कर्मचारी 26 जून को अवकाश नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को हो सकती है यात्रियों को परेशानी
पलवल स्थित गदपुरी टोल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें फरीदाबाद के अलावा पलवल के लोग जनसंवाद में शामिल होंगे। जिसके कारण गदपुरी टोल पर जाम लगेगा। जाम लगने की वजह से बसों के साथ-साथ निजी वाहनों से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी। जनसंवाद की वजह से कई बसों के समय में भी फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें