फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से मांगी दस लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी से मांगी दस लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-21सी निवासी एक कारोबारी से बदमाशों ने फोन पर 10 लाख की रंगदारी मांग कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान खानपुर दिल्ली निवासी पवन कुमार बैंसला और भीमसेन धवन के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-21सी निवासी कारोबारी को फोन करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर थाना सूरजकुंड प्रभारी अर्जुन देव ने सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और समुंदर सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन हासिल कर शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली में स्थानीय प्रॉपर्टी डीलरों से पता चला कि फरीदाबाद के कारोबारी ने 80 लाख रुपये का प्लॉट बेचा है और उसकी पूरी रकम भी उसे मिल चुकी थी। उन्होंने वहीं से कारोबारी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और रंगदारी मांगी। दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलरों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें