फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: युवक से एक किलो पांच सौ ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबरी मोड के निकट पुलिस ने एक युवक को नशीला पदार्थ (डोडा चूरा पोस्त) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो पांच सौ ग्राम नशीला पदार्थ बरामद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि बाबरी मोड़ के निकट एक युवक थैले में नशीला पदार्थ लेकर पलवल की तरफ जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई, लेकिन उसी दौरान युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने जब पकड़े गए युवक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक निवासी होडल बताया। पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार नोडल अधिकारी की मौजूदगी में जब आरोपी के थैले की तलाशी ली तो उसमें से डोडा चुरा पोस्त नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने अधिकारी की मौजूदगी में जब उसका वजन कराया तो वह एक किलो पांच सौ ग्राम मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर बरामद किए गए नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें