फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गुरुग्राम से फरीदाबाद आते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं साथ बैठे उसके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अनखीर चौकी प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी महेश पुत्र मुरारी लाल अपनी बहन से मिलकर जीजा बिजेंद्र के साथ गुरुग्राम से लौट रहा था। अनखीर चौकी क्षेत्र में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर चौधरी ढाबा के समीप एक मोड़ पर उनकी मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया।
इससे मोटर साइकिल सड़क से नीचे उतरकर एक बड़े से पत्थर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे महेश और बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महेश के पिता मुरारीलाल मूलरूप से राजस्थान के करौली के रहने वाले हैं। वह फरीदाबाद में राजमिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें