फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 6 जून यानी शुक्रवार को विवेकानंद सभागार में इंटर्नशिप पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इसका आयोजन राज्य उच्च शिक्षा परिषद (एचएसएचईसी) की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर के विषय में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे। इसके अलावा उद्योग और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू और जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर मौजूद होंगे। संवाद