साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने दिल्ली से काबू किया आरोपी
पूछताछ के बाद आरोपी को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अतुल कुमार यूपी के कासगंज का मूल निवासी है। वो फिलहाल दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में रहता है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह बैंक खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 7.5 लाख रुपये आए थे। पूछताछ के बाद साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-9 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी एक डेटिंग वेबसाइट पर एक युवती से बातचीत हुई। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भी संपर्क बना रहा। युवती ने बताया कि वह और उसका भाई फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाते हैं। इसके बाद ठगों द्वारा निवेश के नाम पर एक वेबसाइट पर अकाउंट बनवाया गया। अप्रैल से जून 2025 के बीच उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 44368974 रुपये निवेश कर दिये। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो वह पैसे नहीं निकाल सका। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए