फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से पटाखे रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने घर में अवैध रूप से पटाखे रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से पटाखे रखने के मामले में गौरव (32) निवासी भीम सैन कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 209 किलो 744 ग्राम पटाखे बरामद किए गए ।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव ने फरीदाबाद में ही किसी से पटाखे खरीदे थे। जिनको उसने अपने घर में दिवाली पर बेचने के लिए रखा हुआ था। जिसको अदालत में पेश किया गया। जहां से उसकी जमानत मंजूर हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें