फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने ठगी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनएचपीसी कॉलोनी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा जाने के लिए जॉब सर्च कर रहा था, तभी उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई और उसका इंटरव्यू लिया और कहा कि एक महीने में वीजा लगवा देंगे, जिसके लिए पैसे देने होंगे। वीजा लेने के लिए उसने ठगों के बताए खाते में कुल 1.19 लाख रुपये भेज दिए। जिसके बाद उसका ठगों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। जिस शिकायत पर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए फरमान खान (43) निवासी बरेली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फरमान खान, खाता ऑपरेट करता था। जिस खाते में ठगी के पैसे आये थे उस खाते की सिम कार्ड व डेबिट कार्ड उसके पास था और वह खाते से पैसे निकलवाकर आगे देता था। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें