फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एपीके फाइल भेजकर 8.74 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

6 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एपीके फाइल भेजकर 8.74 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कुंदन पटेल (24) नूंह का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि कुंदन पटेल खाताधारक व कॉलर है। इसने शिकायतकर्ता के पास बैंक कर्मचारी बनकर कॉल की थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी बीए पास है और वेबसाइट बनाने का काम भी करता है। इसके बैंक खाते में ठगी के 499500 रुपये आए थे। आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-88 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी के साथ साइबर ठगी हुई थी। इस संबंध में उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई और आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ हुई साइबर ठगी के बारे में कुछ बातें बताकर अपने झांसे में ले लिया। फिर शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। इस पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 874500 रुपये कट गये। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें