फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को 1 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 34 साल का जितेंद्र सिंह यूपी आगरा का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेन्द्र मामले में बैंक खाताधारक है और इसने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दे रखा था। इसके खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आये थे। आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाता है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 1 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-87 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 27 मार्च को उनके टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए मैसेज आया। महिला को पहले टास्क के बदले 800 रुपये दिये और फिर उसे प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 75500 रुपये निवेश कर लिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें