फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 8.66 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने टेलीग्राम टास्क और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में अपना खाता किराये पर देने वाले आरोपी आदित्य सिंह भाटी निवासी जोधपुर,राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेक्टर-11 निवासी एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाकर उनसे करीब 8.66 लाख रुपये निवेश करवा लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़ित के पास व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाई करने का मैसेज आया था। शुरुआत में छोटे टास्क पूरे करने पर कुछ पैसे दिए गए, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें पेड टास्क का लालच दिया और भारी मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में करीब 8.66 लाख रुपये अपने बताए खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने भुगतान करने के बजाय और पैसे जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पकड़े गया आरोपी आदित्य सिंह भाटी जोधपुर की एक निजी कंपनी में काम करता है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने लालच में आकर अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पीड़ित द्वारा ठगी गई रकम में से पचास हजार रुपये सीधे आदित्य के खाते में आए थे। आरोपी महज 11वीं पास है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी ने और कितने बैंक खाते ठगों को बेचे हैं और इस गिरोह के तार कहा-कहां जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें