फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 7.92 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 7 लाख 92 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाने का काम करता था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-34 फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर ठगों ने उन्हें एक एप डाउनलोड करवाया। ठगों ने शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे अलग-अलग किश्तों में कुल 7.92 लाख रुपये निवेश करवा लिए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद वह एप अचानक बंद हो गई और ठगी का एहसास हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने लुधियाना (पंजाब) निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठग गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध करवाता था, जिनके जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर किया जाता था। इस मामले में कपिल नामक खाताधारक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


आरोपी विजय कुमार बीए पास है और लुधियाना की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें