संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ एक लाख 84 हजार 871 रुपये ठगी का मामला सामने आया है। थाना साइबर बल्लभगढ़ की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर में रहने वाले प्रशांत शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते दिन उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से हेल्थ इंश्योरेंस संबंधित संदेश आया। सस्ते में हेल्थ इंश्योरेंस की बात लिखी थी। उन्होंने उसमें अंकित मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो आरोपियों ने एक एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से एक लाख 81 हजार 871 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।