फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार भेजने के नाम पर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद से रायपुर तक कार भेजने के नाम पर 45 हजार रुपये की ठगी मामले में आरोपी को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित (26) भिवानी का रहने वाला है।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इसके साथ रहने वाले दोस्त ने शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप व ईमेल भेजने के लिए ललित के मोबाइल से इंटरनेट का प्रयोग किया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को ये शिकायत एनएचपीसी इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि उनको अपनी गाड़ी फरीदाबाद से रायपुर भेजने के लिए वीआरएल लॉजिस्टिक्स कम्पनी को ऑर्डर दिया था। इसके लिए शिकायतकर्ता ने कंपनी को लॉजिस्टिक्स चार्ज और इंश्योरेंस के लिए 13 हजार रुपये दिए। इसके बाद ठगों ने चालान और तेल डलवाने के लिए शिकायतकर्ता से कुल 45008 रुपये ठग लिए और उनकी गाड़ी भी नहीं दी। जब शिकायतकर्ता ने दोबारा कम्पनी की मेल आईडी सर्च करके बात की तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। कंपनी ने ऐसी कोई गाड़ी ट्रांसपोर्ट के जरिये नहीं भेजी। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें