फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। न्यू जनता कॉलोनी में अपहरण कर मारपीट करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्ष भड़ाना पाली का रहने वाला है। न्यू जनता कॉलोनी निवासी गौरव ने थाना सारन में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 19 सितंबर की शाम को बाइक पर पांच लड़के आए और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर गुरुग्राम पहाड़ी पर हनुमान मंदिर से पहले जंगल में ले गए। आरोपियों ने वहां उसके साथ मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए हर्ष भड़ाना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि हर्ष भड़ाना मुख्य आरोपी हिमांशु का साथी है, जिसको हिमांशु मारपीट के लिए साथ लाया था। इन्होंने गुरुग्राम रोड पहाड़ पर जंगल में ले जाकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हिमांशु व अन्य को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें