फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर व आईपीओ में निवेश के बहाने 1.38 करोड़ की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

खाते में आए थे 12.78 लाख रुपये, 11 आरोपी इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं
आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर व आईपीओ में निवेश के बहाने 1.38 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हेमंत मध्यप्रदेश के दतिया का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हेमंत खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के 12.78 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में 11 आरोपियों को टीम पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-21सी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ठगों ने पहले उन्हे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। वहां शेयर बाजार के प्रशिक्षण व निवेश के बारे में सिखाते थे। इसके बाद शिकायतकर्ता को लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने और सत्यापन के लिए आधार कार्ड भेजने व पंजीकरण के लिए कहा गया। ठगों ने शुरू में 50 हजार रुपये निवेश कराए। इसके बाद स्टॉक खरीदने के मैसेज आने लगे और वीआईपी ग्रुप में शामिल होने और प्रशिक्षण कक्षाओं के लिए एक लिंक भेजा। बाद में आरोपी निवेश कराते रहे। शिकायतकर्ता ने कुल 16 ट्रांजेक्शन में 13805425 रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया और बोले कि ग्रुप के मालिक को पुलिस ने पकड़ लिया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें