-आरोपी मिनाम सिद्दीकी लखनऊ के लालबाग का रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रीपेड टास्क के बहाने महिला से ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मिनाम सिद्दीकी लखनऊ के लालबाग का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है और अपना बैंक खाता ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी 8वीं पास है और लखनऊ में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत सैनिक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने दी थी।