फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद ः नौ माह की गर्भवती हुई संक्रमित, संख्या पहुंची 76

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक गर्भवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। ग्रीनफील्ड निवासी 33 वर्षीय गर्भवती में संक्रमण की वजह दिल्ली में आवाजाही बताई जा रही है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 76 हो गई है। वहीं, चावला कालोनी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि गर्भवती महिला का दिल्ली आना जाना था। उसका इलाज दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल से जारी था। अप्रैल माह में वह दो से तीन बार दिल्ली गई थी। आशंका है कि इस दौरान किसी संक्रमित के संपर्क में आने के कारण उसे संक्रमण हुआ हो। महिला कि प्रसव ऑपरेशन (सिजेरियन डिलीवरी) से होना था। इसके लिए उसे सात मई की तारीख दी गई थी। ऑपरेशन थिएटर में भर्ती होने से पूर्व महिला का कोविड-19 टेस्ट कराया गया था। इस कारण महिला में संक्रमण का खुलासा हो सका।
वहीं, मंगलवार को चावला कालोनी निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी है। लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए बुजुर्ग को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें