फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्नातकोत्तर में ऑन लाइन पंजीकरण की प्रकिया शुरू

Tue, 11 Jul 2023 10:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्नातक में पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 24 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद 28 जुलाई को मेरिट जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल होने वाले छात्र 29 से 31 जुलाई तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। एक अगस्त से कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी, वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ में नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।
विज्ञापन



-

आज जारी होगी मेरिट सूची
स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए मेरिट सूची बुधवार सुबह 11 बजे जारी होगी। इसके साथ दाखिले के फीस भुगतान का दौर शुरू हो जाएगा। सूची में शामिल होने वाले छात्रों को 16 जुलाई तक फीस जमा करके अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा। पहली सूची में शामिल होने पर दाखिले से वंचित छात्रों को ओपन काउंसिलिंग में मौका मिलेगा। दूसरी मेरिट सूची 18 जुलाई को जारी होगी और 21 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दिन से कक्षाएं लगना भी शुरू हो जाएंगी। 22 जुलाई से ओपन काउंसिलिंग के तहत रिक्त सीट पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें