स्टेशन से निकल रहे लोग और जलभराव बनी वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड पर शनिवार को धनतेरस के दिन भीषण जाम लगा रहा। दोपहर के समय सड़क पर सभी गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। इसका प्रमुख कारण रेलवे स्टेशन से निकल रहे लोग और पूरी सड़क पर फैला हुआ पानी रहा। पानी की वजह से एक छोर से लोग दूसरे छोर पर जाने में समय लग रहा था।
ऐसे में देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की लाइन लग गई। इस जाम के चलते न सिर्फ वाहन चालकों बल्कि पैदल यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की हालत के बारे में सभी को पता है। साथ ही त्योहार भी है तो ऐसे में प्रशासन को पहले से कड़े कदम उठाने चाहिए थे।