फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता विहार से भटककर आए वृद्ध को दिया सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरिता विहार से भटककर आए वृद्ध को दिया सहारा
विज्ञापन

फरीदाबाद। नई दिल्ली के सरिता विहार से भटककर आए एक वृद्ध को नवजन मोर्चा समिति (रजि.) ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम ने सहारा दिया है। समिति के संचालक किशन लाल बजाज को पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने फोन करके बताया कि एक वृद्ध बीके अस्पताल के पास लावारिस हालत में बदहवास बैठा हुआ है। किशन लाल बजाज बिना देरी किए सूरज आर्य और अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्ध को एंबुलेंस में डालकर आश्रम ले गए। वृद्ध से बातचीत करने पर उन्होंने अपना नाम अशोक ठुकराल उम्र 68 पिता का नाम अमृत बताया। घर का पता व परिजनों के बारे में पूछने पर वह कुछ भी नहीं बता पाए। किशन लाल बजाज ने बताया कि वृद्ध की सेवा आश्रम करेगा और पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना संबधित पुलिस चौकी नंबर तीन में दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें