फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। 12वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए मंगलवार से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए। इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सोमवार से ही शुरू हो गए थे। संघ के महासचिव सलमान अली ने बताया कि ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। पहले दिन 15 खिलाड़ियों ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। इसके साथ ही कुल संख्या 35 हो गई है। इनमें 20 ऑनलाइन और 15 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हैं। आवेदन के बाद अब 12 जुलाई से खिलाड़ी रिंग में दम दिखाने उतरेंगे। प्रतियोगिता की मेजबानी डबुआ कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स ऑर्बिट करेगा। बता दें कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट और अंडर-21 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें