फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद यूनाइटेड ने टाइटंस-11 को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित क्रिकेट मैदान पर फरीदाबाद यूनाइटेड ने टाइटंस-11 को 95 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में फरीदाबाद यूनाइटेड ने आठ विकेट पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया। मनीष पांचाल ने 57 और सोनू ने 32 रन की पारी खेली।टाइटंस-11 के लिए तरुण भारद्वाज ने 26 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस-11 की टीम 11.2 ओवर में 79 रन पर ढेर हो गई। मुकेश कुमार ने नाबाद 15 रन बनाए। फरीदाबाद यूनाइटेड के लिए दीपक साहनी ने चार , ओम प्रकाश ने तीन और अभिषेक ने दो विकेट लिए। दीपक साहनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें